Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी
25-Jan-2021 07:58 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव में करारे झटके के बाद चेते नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के तकरीबन सभी जिलाध्यक्षों को बदल दिया है. चुनाव हारने वाले मंत्री-विधायकों के साथ साथ हेवीवेट माने जाने वाले नेताओं को अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. जेडीयू ने पूर्व मंत्री संतोष निराला, पूर्व विधायक राहुल शर्मा जैसे कई नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया है.
जेडीयू के जिलाध्यक्षों की सूची
राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के बाद आज जेडीयू ने जिलाध्यक्षों को भी बदल दिया. उनकी सूची आज जारी की गयी. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से जारी जिलाध्यक्षों की सूची में ऐसे कई नाम हैं जो पिछला चुनाव हार गये थे. पार्टी ने सांसद से लेकर मंत्री-विधायक रह चुके नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाकर मैदान में उतारा है. कुछ अपवादों को छोड़ बाकी सभी पुराने जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है.
जेडीयू के नये जिलाध्यक्षों की सूची में पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को समस्तीपुर का अध्यक्ष बनाया गया है. पिछली सरकार में मंत्री रहे संतोष निराला को बक्सर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं घोषी से विधायक रहे राहुल शर्मा को जहानाबाद के अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. एमएलसी भीष्म सहनी को बगहा जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व एमएलसी रूदल राय को बेगूसराया का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पूर्व विधायक रंधीर कुमार उर्फ सोनी मुखिया को शेखपुरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व एमएलसी सलमान रागिब को नवादा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व विधायक अरूण मांझी को पटना का जिलाध्यक्ष बनाये रखा गया है.
