अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Nov-2020 01:55 PM
PATNA : बिहार में नीतीश कुमार की वापसी के साथ जनता दल यूनाइटेड ने चिराग पासवान पर जबरदस्त हमला बोला है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि बिहार चुनाव में जेडीयू को साजिश कर तीसरे नंबर की पार्टी बनाया गया. जानबूझकर जेडीयू के खिलाफ एलजेपी जैसी पार्टियों ने कैंडिडेट दिए और नीतीश कुमार को हराने की साजिश रची. त्यागी ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव हो या चिराग पासवान दोनों नीतीश कुमार के खिलाफ काम कर रहे थे.
त्यागी ने कहा कि बिहार चुनाव में जो साजिश रची गई वह बुरी तरह से फेल हो गई और अब चिराग पासवान के ऊपर फैसला बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व और जेडीयू नेतृत्व को करना है. त्यागी ने कहा कि जो भ्रामक प्रचार हो रहा उसको खत्म करना चाहिए. पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा पहले ही कह चुके हैं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी.
दिग्विजय सिंह के बयान पर त्यागी ने कहा कि दिग्विजय सिंह भ्रामक बयान देते. इसको लेकर चर्चा में रहते हैं. एनडीए में इसकी मजबूती को लेकर सोचेंगे. सीएम नीतीश कुमार शपथ कब लेंगे. इस पर त्यागी ने कहा कि यह तय करना बिहार एनडीए का काम हैं. त्यागी ने कहा कि सारा चुनाव नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ा जा रहा था. कुछ अपने भी थे और कुछ बेगाने भी शामिल थे.