ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव 2024 : JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सीएम...

लोकसभा चुनाव 2024 : JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह समेत 40 नेताओं जगह; नहीं है केसी त्यागी का नाम

04-Apr-2024 01:20 PM

By First Bihar

PATNA : जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, वीजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा सहित कुल 40 स्टार प्रचारको के नाम शामिल हैं। लेकिन, बिहार के लिए जारी इस लिस्ट में केसी त्यागी का नाम नजर नहीं आया है। 


जदयू के तरफ से जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, बिजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा, खालिद अनवर सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं। जेडीयू की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में राज्य मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटे के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है। लेकिन, सबसे रोचक बात यह है कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का नाम नजर नहीं आ रहा है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं और कमर कस चुकी हैं।  चुनाव में सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। ऐसे में जदयू ने अपनी लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। इससे पहले जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा ने भी बिहार के लिए  40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया था। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक का नाम शामिल है। भाजपा के तरफ से  राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीयों नेताओं को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।