मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
25-Jul-2022 05:31 PM
PATNA: 2020 के विधानसभा चुनाव में बुरे प्रदर्शन के बाद जनता दल यूनाइटेड लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ललन सिंह ने जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभाली उसके बाद संगठन में कई बदलाव किए गए प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा भी हुई थी। लेकिन उसकी में कई नेताओं को एडजस्ट नहीं किया जा सका था।
अब इन्हीं छूटे हुए नेताओं को जेडीयू के प्रदेश नेतृत्व ने पदाधिकारियों की लिस्ट में जगह दी है। पहले से बनी हुई पदाधिकारियों की लिस्ट में कई नाम जोड़े गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 69 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं इनमें विधान पार्षद राधाचरण शाह के अलावा पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और पार्टी के पुराने नेता निहोरा प्रसाद यादव भी शामिल हैं। पूर्व विधायक महेश्वर यादव और विक्रम कुमार को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने 30 प्रदेश महासचिव बनाए हैं और 60 प्रदेश सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश महासचिव की लिस्ट में विधान पार्षद रीना यादव के साथ-साथ पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह और हेम नारायण शाह शामिल हैं। पूर्व विधायक प्रदीप सिंह को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश को भी प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लोक प्रकाश सिंह और अन्य नेताओं को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया है। प्रदेश सचिव के लिस्ट में कई ऐसे नेताओं को एडजस्ट किया गया है। जो फिलहाल संगठन में किसी पद पर नहीं थे। इनमें नंदकिशोर कुशवाहा, अंजुम आरा, राजू गुप्ता, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, सुशील उपाध्याय शामिल हैं।

