बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Nov-2019 12:05 PM
DELHI : पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए चेयरमैन और निदेशकों की नियुक्ति एक महीने के भीतर कर ली जाएगी। जेडीयू सांसद ललन सिंह की तरफ से लोकसभा में इस मामले को उठाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यह भरोसा दिया है कि एक महीने में पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए चेयरमैन और निदेशकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू किया जा चुका है। सरकार में इसके लिए राशि भी उपलब्ध करा दी है।
दरअसल जेडीयू सांसद ललन सिंह ने प्रश्नोत्तर काल में सवाल उठाया कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए चेयरमैन और निदेशकों की नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने इसके जवाब में एक महीने की समय सीमा तय कर दी। जेडीयू सांसद ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जाए का से मिलने वाले लोन को लेकर कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से की जा रही देरी का मामला भी उठाया। जेडीयू सांसद के सवाल पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आश्वासन दिया कि वह पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं और प्रोजेक्ट में किसी तरह की कोई देरी नहीं होगी।
पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर प्रश्नोत्तर काल में दूसरा सवाल जेडीयू के ही कौशलेंद्र कुमार ने पूछा। नालंदा से सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का विस्तार नालंदा तक किए जाने की मांग की लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने फिलहाल ऐसे किसी प्रोजेक्ट पर अमल किए जाने से इंकार कर दिया।