ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

नीतीश कुमार के लिये नोबेल प्राइज मांग रहे जेडीयू एमएलसी, जलवायु परिवर्तन पर विधान परिषद में हुई विशेष चर्चा

नीतीश कुमार के लिये नोबेल प्राइज मांग रहे जेडीयू एमएलसी, जलवायु परिवर्तन पर विधान परिषद में हुई विशेष चर्चा

28-Nov-2019 12:08 PM

By NEERAJ KUMAR

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल प्राइज मिलना चाहिए। उनकी ही पार्टी के विधान पार्षद खालिद अनवर ने बिहार विधान परिषद में इसकी मांग की है। दरअसल जलवायु परिवर्तन को लेकर परिषद में आज विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा के दौरान जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर में नीतीश कुमार के लिए कसीदे पढ़ते हुए नोबेल प्राइज देने तक की मांग कर दी।

विधान परिषद में इस विशेष चर्चा का मकसद जलवायु परिवर्तन पर सदस्यों से सुझाव लेना और सरकार की तरफ से किए जा रहे हैं, कार्यों की जानकारी सदन में उपलब्ध कराना था लेकिन जेडीयू के ज्यादातर सदस्य इस चर्चा के दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आए। जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने तो यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन को लेकर जो काम किया है इसके लिए उन्हें नोबेल प्राइज दिया जाना चाहिए। खालिद अनवर ने सदन में जब यह बात कहीं तो विपक्ष भक रह गया। सहयोगी दल बीजेपी को भी खालिद अनवर की बात गले से नीचे नहीं उतरी।

सदन में चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए. बीजेपी की तरफ से  एमएलसी रजनीश कुमार और कृष्ण कुमार सिंह ने जलवायु परिवर्तन पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जबकि जेडीयू के सदस्य राम वचन राय ने भी जनता को जागरूक करने का सुझाव दिया. सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सरकार का जवाब देते हुए सदन में यह जानकारी दी कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत क्लाइमेट चेंज को लेकर भी सरकार किन-किन योजनाओं पर काम कर रही है.