रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
01-Jul-2021 07:41 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : जनता दल यूनाइटेड के विधायक शशिभूषण हजारी का निधन हो गया है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक के शशिभूषण हजारी की तबीयत खराब थी और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शशि भूषण हजारी ने आज सुबह 3:45 पर अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि शशिभूषण हजारी को लीवर में संक्रमण था इसके साथ उन्हें कई अन्य तरह की परेशानियां थी। पिछले दिनों तबीयत खराब होने के बाद वह गंगाराम अस्पताल दिल्ली में अपना इलाज करा रहे थे लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विधायक के करीबियों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक शशिभूषण हजारी हेपेटाइटिस बी से पीड़ित थे और उसका इलाज करा रहे थे। साल 2010 में शशिभूषण हजारी ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन बाद में वह जेडीयू में शामिल हो गए थे। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीता और फिर हर तरह के विरोध के बावजूद 2020 के चुनाव में भी जीत हासिल की। शशिभूषण हजारी पिछले विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र के अंदर हो रहे विरोध के कारण भी सुर्खियों में रहे। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जेडीयू के नेता महेश्वर हजारी के संबंधी भी थे। उनके निधन के साथ राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।