ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / JDU विधायक रवि ज्योति का यू टर्न, पहले फेसबुक पर जताया दर्द अब...

JDU विधायक रवि ज्योति का यू टर्न, पहले फेसबुक पर जताया दर्द अब नाराज़गी से इनकार

09-Aug-2020 10:41 AM

By Pranay Raj

NALANDA : दो दिन पहले अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताने वाले जेडीयू विधायक रवि ज्योति ने यू-टर्न ले लिया है। राजगीर से जेडीयू के विधायक रवि ज्योति कुमार ने दो दिन पहले अपने फेसबुक स्टेटस में पार्टी को लेकर नाराजगी जताई थी। रवि ज्योति ने अपने फेसबुक स्टेटस पर दो स्टोरी ऐड करते हुए लिखा था कि पार्टी के अंदर दलित तबके से आने वाले नेताओं को तरजीह नहीं मिल रही। साथ ही साथ पार्टी के अंदर कई नेता उनको लगातार निशाना बना रहे हैं। 

news image

जेडीयू विधायक ने पहले सार्वजनिक के तरीके से सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया और जब मीडिया में खबरें चली तो अब रवि ज्योति मीडिया के ऊपर ही सवाल उठा रहे हैं। रवि ज्योति ने यू-टर्न लेते हुए कहा है कि पार्टी को लेकर नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं उठता। जेडीयू विधायक ने अपनी नाराजगी की खबरों के लिए मीडिया पर फिर ठीकरा फोड़ दिया है। रवि ज्योति ने कहा है कि वह पार्टी से नाराज नहीं है और मीडिया ने खबरों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। रवि ज्योति ने अपनी सफाई में कहा है कि इन दिनों सोशल मीडिया में मेरे विरुद्ध जो पार्टी विरोधी छवि बनायी जा रही है वह बिल्कुल तथ्यहीन, निराधार और सच्चाई से परे है। मैं जदयू का हमेशा से सच्चा सिपाही था, सच्चा सिपाही हूँ और सच्चा सिपाही रहूंगा। आज मैं राजनीति में जो कुछ भी हूँ, वह अपने माननीय नेताओं की वजह से हूँ। वरना मुझ जैसे तुच्छ दलित को इस जमाने में जदयू छोड़ कौन दल आगे बढ़ाता है। यह तो मेरे माननीय नेताओं का मेरे प्रति सच्चा विश्वास ही था कि उन्होंने मुझे टिकट दिया और मैं विधायक बन सका। 


रवि ज्योति ने कहा है किइधर कुछ दिनों से मेरे पुराने सोशल मीडिया में की गयी टिप्पणियों के तथ्यों को तोड़- मरोड़ कर मीडिया में पेश कर मेरी छवि को धूमिल करते हुए मुझे मेरे पार्टी का विरोधी बताया जा रहा है जिसका मैं पूर्णरूपेण खंडन करता हूँ।