Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
08-Feb-2023 11:18 AM
By First Bihar
PATNA : उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के अंदर उठा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल चुके कुशवाहा आए दिन कोई न कोई बड़ा बयान दे रहे हैं। इस बीच अब पार्टी के विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने आज उपेंद्र कुशवाहा से मुलाक़ात की है। इन दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बंद कमरे में बातचीत हुई है। इसके बाद एमएलसी ने इस मुलाकात के पीछे की वजहों को जाहिर किया है।
जेडीयू के एमएलसी रामेश्वर महतो ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा से इस मुलाकात के पीछे की वजह यही थी की मैं उनसे आग्रह करने आया था। इसको लेकर मैंने उनसे टाइम मांगा था। इस दौरान हमने कहा कि, आप पार्टी में बने रहे, नेता से बात करें, नीतीश कुमार जी से बात करें। इसके साथ ही यह जो भ्रम बनी हुई है वह दूर हो और हमलोग आपसी सहमति से बातचीत कर इसको दूर करें।
इसके आलावा उन्होंने पार्टी के नेता और नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चोधरी को लेकर कहा कि, वो पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। वो पार्टी के खिलाफ लगातार साजिश कर रहे हैं। चाहे वो विधान परिषद् का चुनाव हो या विधायक का चुनाव हो हर जगह उन्होंने पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। आप लोग यदि लोग कैमरा बंद करके सवाल करेंगे तो हर नेता चार से पांच लोगों का नाम बता देगा।
इसके आलावा उन्होंने अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि, वो खुद तो कोई चुनाव जित नहीं सकते हैं और दूसरे लोगों पर सवाल उठाते हैं तो इस तरह के बातों पर कोई विशेष क्या ही बोल सकता है, उनको तो खुद भी समझ लेना चाहिए कि वो किसके खिलाफ बोल रहे हैं। इसके आलावा उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के सवालों पर चुप्पी साधते हुए कहा कि, यह उनका आपसी का मामला है इस पर मैं कुछ भी फिलहाल नहीं बोल सकता हूँ।
आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के अंदर अब दो गुट दिखने को मिल रहा है। जिस तरह से पिछले महीने से ही पार्टी के भीतर उनकी नीतीश कुमार औऱ ललन सिंह से खींचतान जारी है ओर अब वे 19-20 फरवरी को पार्टी के वर्करों की बैठक बुलाई है। जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जो भी उनकी बैठक में शामिल होंगे उनपर एक्शन लिया जाएगा। जिसके बाद से अब पार्टी के अंदर दो गुट बनता हुआ नजर आ रहा है।