पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
03-Jan-2020 07:11 AM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार की सियासत में पोस्टरबाजी जारी है. जेडीयू और आरजेडी के बीच पोस्टर वॉर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कल यानी गुरुवार को जेडीयू की तरफ से पोस्टर लगाकर आरजेडी से 15 सालों का हिसाब मांगा था, जिसके जबाव में अब आरजेडी ने नया पोस्टर जारी किया है.
आरजेडी ने गरीबों का राज v/s अपराधियों का राज वाला पोस्टर जारी किया गया है. आरजेडी की तरफ से जारी इस पोस्टर में लालू- राबड़ी शासनकाल में बच्चों को पढ़ते हुए दिखाया गया है, वही नीतीश सरकार में रेप और अपराध की घटनाओं को दिखाया गया है.
आपको बता दें कि इससे पहले कल पटना की सड़कों पर जेडीयू की तरफ से पोस्टर लगवाए गये थे. जिसमें 15 साल बनाम 15 साल का हिसाब-किताब मांगा और दिया जा रहा था. पोस्टर के जरिए आरजेडी के 15 साल के शासनकाल की याद दिलाते हुए उसका हिसाब-किताब मांगा जा रहा था वहीं जेडीयू अपने 15 साल के शासन का लेखा-जोखा पोस्टर के जरिए दे रहा था. पोस्टर में एक तरफ लालू-राबड़ी को बात करते हुए दिखाया गया है और पीछे लालटेन की लौ दिख रही थी, साथ ही पोस्टर में गोली-बंदूक और खून खराबे का चित्रण किया गया था, यानि पोस्टर के जरिए जंगल राज की याद दिलाने की कोशिश की गयी थी.