मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
04-May-2023 06:05 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दौरे के बीच एक नया विवाद छिड़ गया है। जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा बजरंग दल पर रोक लगाने की मांग करने पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने कहा है कि सिर्फ मुसलमानों का वोट हासिल करने के लिए जेडीयू और आरजेडी के लोग इस तरह की बात कर रहे हैं। वहीं बिहार में जातीय जनगणना पर हाई कोर्ट की रोक पर भी गिरिराज ने बिहार सरकार को घेरा।
मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने जेडीयू पर जोरदार हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो लोग बजरंगबली और बजरंग दल पर रोक लगाने की बात कह रहे हैं वे समाज में विभेद पैदा करना चाह रहे हैं। मुसलमानों का वोट लेने के लिए वे इस तरह की बात बोलते रहते हैं लेकिन जबतक सनातन धर्म का बच्चा बच्चा जीवित रहेगा बजरंग दल और बजरंगबली पर रोक नहीं लगने दिया जाएगा, उसका बीजेपी विरोध करेगी। जेडीयू सांसद की इस मांग पर गिरिराज सिंह ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि।
वहीं बिहार में जातीय गणना पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कि बीजेपी जातीय गणना की कभी भी विरोधी नहीं रही है।गिरिराज सिंह ने कहा कि 33 साल के शासनकाल में लालू और नीतीश ने सामाजिक न्याय के लिए क्या- क्या किया यह उन्हें बताना चाहिए। दलित से लेकर पिछड़े समाज तक के कितने परिवार हैं जिनको बिहार सरकार ने नौकरी दी, इसकी गणना करने की जरुरत पहले हैं।