BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
09-Jun-2020 10:02 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए सांगठनिक तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे जनता दल यूनाइटेड के वर्चुअल सम्मेलन का आज तीसरा दिन है. सीएम नीतीश कुमार सुबह 11 बजे से आज का संवाद कार्यक्रम शुरु करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम नीतीश आज पांच जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से बातचीत करने वाले हैं
विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने अपना एजेंडा तय कर लिया है. भय बनाम भरोसा के नारे के साथ पार्टी अब चुनाव में जाने की तैयारी में है. नीतीश कुमार ने सम्मेलन के पहले ही दिन अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के सामने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह 15 वर्षों के लालू राबड़ी शासनकाल और 15 वर्षों के एनडीए शासन की तुलना जनता के बीच करें. 15 वर्षों में किए गए विकास कार्यो की चर्चा और आरजेडी शासनकाल में किए गए भ्रष्टाचार घोटालों और अपराध की चर्चा जेडीयू के नेताओं को करने का नीतीश ने टिप्स दिया है.
आज की बैठक में पार्टी के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह लोकसभा सांसद ललन सिंह के अलावे अशोक चौधरी और संजय झा भी मौजूद रहेंगे. बैठक में 11 बजे से मुजफ्फरपुर के पार्टी पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा. 12 बजे से सीवान गोपालगंज के कार्यकर्ता जुड़ेंगे. 4 बजे से सारण और 5 बजे से वैशाली के पदाधिकारियों से सीएम नीतीश रूबरू होंगे.