बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
27-Oct-2022 03:05 PM
PATNA: बिहार की सियासत से निकलकर ताजा खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने सांगठनिक चुनाव की घोषणा कर दी है। आने वाले 13 नवंबर से जेडीयू के सांगठनिक चुनाव की शुरुआत हो जाएगी। नवंबर के महीने में ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर के महीने में करा लिया जाएगा। 10 और 11 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू का खुला अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। जनार्दन सिंह ने बताया कि 13 नवंबर से पंचायत स्तर का चुनाव प्रारंभ हो जाएगा। इसके ठीक तीन दिन बाद 16 नवंबर से प्रखंड स्तर का चुनाव कराया जाएगा। जबकि 20 नवंबर से राज्य स्तरीय चुनाव की शुरूआत होगी। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। जल्द ही इसकी तिथि तय कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में चुनाव होगा। 26 नबंर को अधिसूचना जारी की जाएगी जबकि 9 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि 10 दिसंबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी जबकि 11 दिसंबर को पार्टी का खुला अधिवेशन होगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का विधिवत एलान किया जाएगा।