Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
08-Oct-2022 04:36 PM
By AJIT
BHAGALPUR: अपने बड़बोले बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। कहा कि जिस तरह बिना पानी के मछली छटपटाती है ठीक उसी तरह एनडीए से जेडीयू के बाहर निकलते ही बीजेपी छटपता रही है और इनके नेता अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास ना तो वोटर है और ना ही जेडीयू का साथ है इसलिए बिना पानी के मछली की तरह छटपटा रही है। जल्द ही बिहार से इसका सफाया हो जाएगा। आगे गोपाल मंडल ने कहते हैं कि बिहार में यदि कोई साफ छवि के नेता हैं तो वो हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
वे पाक साफ व्यक्ति हैं उनसे गलती हो ही नहीं सकती। नगर निकाय चुनाव पर लगी रोक कोर्ट का मामला है। हाई कोर्ट के आदेश का सबकों पालन करना चाहिए। कई लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। जल्द से जल्द निर्णय लेकर चुनाव कराना चाहिए। वहीं नीतीश पर बीजेपी के लगे आरोप पर कहा कि नीतीश कुमार अतिपिछड़ा को लेकर चल रहे हैं वे विरोधी नहीं है।
सारी पार्टियां एक तरफ है और बीजेपी एक तरफ। अलग होने के बाद भाजपाई छटपट कर रहा है क्या-क्या बोलते रहेगा इसका कोई ठिकाना है। ना वोटर है ना कुछ है इसलिए बिना पानी के मछली की तरह छटपटा रहे हैं।