Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
02-Jan-2024 12:07 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू ने कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना में रैली करने का फैसला लिया है। ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष रहते हुए ठंड का हवाला देकर कर्पूरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को रद्द कर दिया था लेकिन अब जब आरजेडी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का ऐलान किया है तो अब जेडीयू ने भी भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने और जन्मशती समारोह पर पटना में रैली करने का फैसला लिया है।
दरअसल, पिछले दिनों जेडीयू ने ऐलान किया था कि वह कर्पूरी ठाकुर की सौंवी जयंती को धूमधाम से मनाएगी हालांकि बाद में ठंड का हवाला देते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। उस वक्त ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे लेकिन बाद में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसी बीच आरजेडी ने 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का एलान कर दिया। अब जेडीयू की कमान नीतीश कुमार के हाथ में है। ऐसे में पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना में रैली करने का फैसला लिया है।
कर्पूरी ठाकुर जन्मशती समारोह के जरिए जेडीयू जहां अपने वोटबैंक को मजबूत करने में जुटी है तो वहीं आरजेडी की भी नजर अति पिछड़ा वोटबैंक पर है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि जेडीयू को इस बात की आशंका है कि कहीं आरजेडी कर्पूरी ठाकुर के समाज से आने वाले वोट बैंक में सेंधमारी न कर दे। ऐसे में अति पिछड़ा समाज को गोलबंद करने के लिए जेडीयू ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का फैसला लिया है। जेडीयू कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगी।