अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Dec-2022 12:38 PM
PATNA : बिहार कि सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड के तरफ से आज पटना के श्री मेमोरियल हॉल में खुला अधिवेशन शुरू हो गया है। इस खुले अधिवेशन में नेशनल एजेंडा पर चर्चा होनी है। इसके साथ ही इसमें खुद बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार का संबोधन होना है। जिसको लेकर सीएम कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचने के साथ ही एक बार फिर से 'देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो' के नारे लगने शुरू हो गए है। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तमाम बड़े देता है इस खुले अधिवेशन में पहुंच चुके हैं।
बताते चलें कि, जेडीयू द्वारा यह खुला अधिवेशन संगठनात्मक चुनाव के अंतिम दौर के बाद रखा गया है। इस अधिवेशन में पार्टी के तरफ से 2024 के लोकसभा चुनाव पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम चेहरे के रूप में सामने करने को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही इस खुला अधिवेशन में सीएम नीतीश कुमार की ओर से किए गए कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड के खुला अधिवेशन में देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें महंगाई और बेरोजगारी के साथ देश में बढ़ते संप्रदायिक तनाव और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग जैसे मुद्दे भी रहेंगे।
गौरतलब हो कि, जनता दल यूनाइटेड 'नीतीश 2024 मिशन' के तहत काम कर रही है। जेडीयू लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के एक उम्मीदवार के पीछे विपक्ष का एक उम्मीदवार के योजना पर काम कर रही है। इसी को लेकर कल परिषद् के बैठक में यह भी कहा गया कि, अब नीतीश कुमार का दिल्ली आना-जाना लगा रहेगा। जनता दल यूनाइटेड 'नीतीश 2024 मिशन' के तहत काम कर रही है। जेडीयू लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के एक उम्मीदवार के पीछे विपक्ष का एक उम्मीदवार के योजना पर काम कर रही है। इसी को लेकर कल परिषद् के बैठक में यह भी कहा गया कि,अब नीतीश कुमार का दिल्ली आना-जाना लगा रहेगा।