RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
30-Jul-2022 04:14 PM
JAHANABAD : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने देश भर के नेताओं का पटना में जुटान कर रखा है तो दूसरी तरफ पार्टी के नेताओं ने यह भी ऐलान कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी बिहार में सभी 243 सीटों पर अपने चुनावी तैयारी करेगी। ऐसे में जेडीयू की बेचैनी बढ़ी हुई है।
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी आज इस बात का खुला ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी भी 243 सीट पर तैयारी कर रही है। ललन सिंह से जब एनडीए गठबंधन और जेडीयू बीजेपी के बीच रिश्तों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि गठबंधन की मजबूती को किसी तराजू पर नहीं तौला जा सकता लेकिन सभी दल 243 सीट पर तैयारी करने को स्वतंत्र हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी को रोड शो करने का अधिकार है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं पटना में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। वही आरसीपी सिंह के बारे में कहा कि वे अभी तक जेडीयू में ही हैं। पार्टी के लिए पद की जरूरत नहीं होती। पार्टी के अंदर हर आदमी पद पर ही थोड़े रहता है। पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को सजग रहना है। ललन सिंह ने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के मन में नीतीश कुमार बसते हैं। पार्टी के एक मात्र व सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ही हैं। जेडीयू का मतलब नीतीश कुमार है।