ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / JDU और BJP के रिश्तों में दरार, वशिष्ट नारायण बोले.. 15 साल के...

JDU और BJP के रिश्तों में दरार, वशिष्ट नारायण बोले.. 15 साल के गठबंधन में ऐसा कभी नहीं हुआ

29-Dec-2020 01:07 PM

PATNA : अरुणाचल प्रदेश के घटनाक्रम को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्तो में आई तल्खी को अब पार्टी के नेता खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं. जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्ते में दरार आ चुकी है. इस बात को जेडीयू के ही प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी कंफर्म किया है. उन्होंने कहा है कि इसमें कोई दो राय नहीं कि अरुणाचल के घटनाक्रम के बाद रिश्तो में दरार आई है. 


वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि पिछले 15 सालों में गठबंधन के अंदर ऐसा कभी नहीं हुआ. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में जो कुछ हुआ, वह गठबंधन धर्म के विपरीत है. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ पिछले 15 सालों की दोस्ती में ऐसा कभी नहीं किया.  जैसा बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में किया है. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसे लेकर हम अफसोस जाहिर कर चुके हैं. पार्टी ने तय किया है कि अब बिहार के बाहर जेडीयू अपने बूते संगठन का विस्तार करेगा. हम चुनाव भी लड़ेंगे और पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा भी दिलाएंगे.


वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये भी कहा है कि आरसीपी सिंह के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार भी सरकार के साथ-साथ पार्टी को अलग से वक्त दे पाएंगे.  आरसीपी सिंह पहले से संगठन के लिए काम करते रहे हैं लिहाजा अब पार्टी के विस्तार को खास तौर पर बिहार के बाहर जेडीयू अपना फैलाओ कर पाएगा.