ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार

RCP सिंह से मिले RSS के पदाधिकारी, राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लिया

23-Feb-2021 07:01 AM

PATNA : अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए जनता दल यूनाइटेड ने भी अपनी तरफ से सहयोग राशि दी है। जेडीयू की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए एक।लाख 11 हजार 111 रुपए की सहयोग राशि दी गई है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आरएसएस के पदाधिकारियों को चेक सौंपा है। सोमवार को आरएसएस के पदाधिकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल के साथ आरसीपी सिंह से मिलने पहुंचे थे। 


डॉ संजय जयसवाल के साथ संघ के मोहन सिंह और रामनवमी के साथ-साथ रमन प्रताप ने आरसीपी सिंह से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों को मंदिर निर्माण के लिए राशि देते हुए आरसीपी सिंह की तस्वीर भी सामने आई है। आपको याद दिला दें कि 2013 में एनडीए से बाहर जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड ने राम मंदिर को विवादित मुद्दे की श्रेणी में रखा था। जनता दल यूनाइटेड का स्पष्ट तौर पर मानना था कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए न्यायालय के फैसले को ही अंतिम माना जाना चाहिए। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी भी इस पर कोई बयानबाजी नहीं की लेकिन अब मंदिर निर्माण के लिए जनता दल यूनाइटेड की तरफ से भी सहयोग राशि दी गई है। 


जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह से सहयोग राशि देने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राम किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है। वह सभी के लिए पूज्य थे और आगे भी रहेंगे। जनता दल यूनाइटेड में मंदिर निर्माण के लिए जो पहल की है वह स्वागत योग्य कदम है