बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
21-Feb-2023 07:14 PM
By First Bihar
DELHI: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने बयान पर सफाई देने के चक्कर में नया मसाला दे बैठे हैं. ललन सिंह ने आज दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा-ये तो तय है कि हम 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लडेंगे लेकिन अभी ये कैसे कह दें कि वही अगला सीएम भी बनेंगे. दरअसल ललन सिंह अपने एक दिन पुराने बयान पर सफाई दे रहे थे. सोमवार को उन्होंने कहा था कि 2025 में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे ये तय नहीं है।
ललन की मजेदार सफाई
दरअसल ललन सिंह के सोमवार के बयान के बाद सियासी हलके में कई तरह की चर्चायें शुरू हो गयी थी. नीतीश कुमार खुद कई बार सार्वजनिक तौर पर ये कह चुके हैं कि अगला चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लडा जायेगा. वही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे. लेकिन ललन सिंह ने कह दिया था कि अगला सीएम कौन होगा ये तय ही नहीं है. आज ललन सिंह ने मीडिया के सामने सफाई दी. बताया कि उनके और नीतीश कुमार के बयान में कोई विरोधाभास नहीं है।
ललन सिंह ने कहा-मीडिया ने मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया है. नीतीश जी ने कहा है कि तेजस्वी यादव 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे. मैंने कहा कि 2025 में इस पर निर्णय होगा. कहां विरोधाभास है. हमने भी कहा है कि चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा. लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा ये तो 2025 में तय होगा।
ललन सिंह ने कहा-मुख्यमंत्री ने यही न कहा है कि चुनाव तेजस्वी जी के नेतृत्व में लडा जायेगा. ये बात तो हम भी कह रहे हैं कि चुनाव उनके नेतृत्व में लडा जायेगा. लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा ये 2025 में न तय होगा. जब चुनाव हो जायेगा और विधायक बैठेंगे तब मुख्यमंत्री कौन होगा ये तय किया जायेगा. लेकिन इसी क्रम में ललन सिंह फिर से बोले-2025 में जब चुनाव होगा तब न तय होगा कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा, उस समय घोषणा होगी. अभी चुनाव है जो घोषणा कर दें कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा. नीतीश जी और मेरे बयान में कहां विरोधाभास है. ये सब मीडिया का काम है, उनका एजेंडा है और उसी एजेंडे पर वे चल रहे हैं।