परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
16-May-2023 08:21 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम मंडल कारा में बंद बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया है।
रामनवमी के मौके पर सासाराम में हिंसा की घटना हुई थी। इस मामले में जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सासाराम मंडल कारा भेजा गया था। जहां आज उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद बहुत कमजोरी महसूस कर रहे हैं। मेडिकल जांच के लिए उन्हें एडमिट किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी जेल प्रशासन को दी जाएगी।
बता दें कि पांच बार एमएलए रह चुके जवाहर प्रसाद को सासाराम में रामनवमी के दौरान हिंसक झड़प मामले में 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद जवाहर प्रसाद ने कहा था कि वे दंगाई नहीं हैं उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जवाहर प्रसाद ने कहा कि वे माई तारा चंडी के भक्त है। बीजेपी विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के खिलाफ बीजेपी ने धरना दिया था। तो वही दूसरी ओर जेडीयू ने पोल खोल कार्यक्रम कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।