चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
02-Dec-2021 10:03 AM
DELHI : राष्ट्रीय जनता दल में जातीय जनगणना के सवाल को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा हुआ है. यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्र सरकार की तरफ से एक बार फिर मांग खारिज किए जाने के बाद तुरंत एक्शन में नजर आए. तत्काल नीतीश कुमार से इस मसले पर जवाब मांगा और आज वह मुख्यमंत्री से मुलाकात भी करने वाले हैं. एक तरफ बिहार विधानसभा में जातीय जनगणना को लेकर आज सियासत देखने को मिलेगी. तो वहीं दूसरी तरफ से संसद के शीतकालीन सत्र में भी आरजेडी की तरफ से इसे लेकर सवाल उठाया जाएगा.
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज ओझा ने आज राज्यसभा में जातीय जनगणना के मसले पर कार्य स्थगन की सूचना दी है. मनोज झा ने राज्यसभा में कार्य स्थगन की सूचना देते हुए कहा है कि सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना तभी पूरी की जा सकती है जब देश में जातीय जनगणना कराई जाए. जातीय जनगणना के बगैर हम सामाजिक स्थिति को नहीं समझ सकते इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है. मनोज कुमार झा ने मांग की है कि राज्यसभा में इस पर तत्काल चर्चा कराई जाए.
इस बात की संभावना नहीं दिखती की राज्यसभा में आरजेडी की तरफ से दिया गया. यह कार्य स्थगन प्रस्ताव स्वीकार होगा और जातीय जनगणना पर कोई बात होगी. लेकिन इतना जरूर है कि मनोज झा के इस कार्य स्थगन प्रस्ताव से संसद तक यह मामला गूंजेगा. वहीं केंद्र सरकार और बीजेपी की नजर पटना में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच होने वाली मुलाकात पर टिकी रहेंगी.