ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / जातीय आधारित गणना कराएगी बिहार सरकार, तेजस्वी ने कहा..यह लालू जी की जीत...

जातीय आधारित गणना कराएगी बिहार सरकार, तेजस्वी ने कहा..यह लालू जी की जीत है

01-Jun-2022 06:44 PM

PATNA: बिहार में जातीय आधारित गणना अब जल्द होगी। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में हुए ऑल पार्टी मीटिंग में जातीय जनगणना पर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया। इसे लेकर अब जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी। सर्वदलीय बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लालू जी की जीत हुई है। 


राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने जातीय आधारित गणना की मांग की थी। इसलिए यह हमारी और लालू जी जीत है। बिहार के सभी लोगों की यह जीत है। इससे लोगों की सही स्थितियों का पता चल पाएगा। आर्थिक रुप से कमजोर और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को इसका लाभ मिल सकेगा। जातीय जनगणना से क्या लाभ होगा इसे लोगों को बताना होगा इसके लिए प्रचार प्रसार पर जोर देना होगा। इसे लेकर लोगों को जागरूक करना होगा। 


तेजस्वी ने कहा कि यह बिहार के लोगों के हित में है इसका विरोध करना गलत है। इसकी लड़ाई लालू जी ने लड़ी थी और पार्लियामेंट में आवाज उठाई थी। जातीय गणना हुआ बाद में बीजेपी की सरकार आई जिसके बाद अरुण जेटली का बयान आया कि डेटा करप्ट हो गया है। देश का सबसे महंगा जनगणना हुआ उसका कोई डेटा हमलोगों को उपलब्ध कराया गया। लालू जी लगातार लड़ाई जारी रखे और यही कारण है कि बिहार विधानसभा में दो बार सर्वसम्मति से फिर यह पारित हुआ। 


जातीय आधारित गणना कराने में बहुत खर्च आयेगा। भारत सरकार खर्च व्यय करे तो पूरे देश में इसे करा लिया जाएगा। यह पूरे देश में होता तो देश हित में होता। यह सर्वे बिहार के हित में है इसका विरोध करने का कोई बात ही नहीं है। सब कोई सहमत है तो अगले कैबिनेट में इसे लाया जाए और इसे लेकर पूरी तैयारी की जाए।