सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-May-2022 08:24 PM
PATNA: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जतीय जनगणना को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक की तारीख तय हो गई है। आगामी 1 जून को सभी दलों के नेताओं की बैठक आयोजित होगी। सभी दलों से सहमति मिलने के बाद 1 जून को सर्वदलीय बैठक की तारीख निर्धारित की गई है। पटना के संवाद कक्ष में शाम चार बजे सभी दलों की बैठक आयोजित होगी। जिसमें बिहार में जातीय जनगणना को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
बिहार में जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर सभी दलों की बैठक मुख्यमंत्री ने बुलाई है। मुख्यंत्री नीतीश कुमार 1 जून को शाम चार बजे संवाद कक्ष में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी दलों की सहमति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जाया जाएगा। बिहार विधान मंडल से यह प्रस्ताव दो बार पारित हो चुका है।
बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना कराने की मांग के लेकर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार सर्वदलीय बैठक कराने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने सभी दलों से बात करने के बाद बैठक की तारीख तय कर ली है। 1 जून को इस बैठक के बाद बिहार में जातीय जनगणना को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।