बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
22-Nov-2024 02:51 PM
By First Bihar
DESK : इन दिनों देशभर में शादियों की सीजन चल रहा है। ऐसे मेंस्कैमर ने लोगों से ठगी करने के लिए नई तरकीब अपनाई है। अब स्कैमकर फ्रॉड करने के लिए वैडिंग कार्ड का सहारा ले रहें है ,इसको लेकर दूरसंचार विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि अगर आपके व्हाट्सऐप पर कोई भी ऐसा ही किसी अनजान शख्स के शादी का कार्ड भेजा जाता है तो उसे खोलने से पहले सावधान हो जाएं। इस शादी के कार्ड को खोलते ही आपके अकाउंट का सारा पैसा लिया जा सकता है।
दरअसल, दूरसंचार विभाग की तरफ से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें साफ़ तौर पर इस बात का जिक्र किया गया है कि शादियों के सीजन में व्हाट्सऐप या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले इनविटेशन कार्ड को खोलने से पहले सावधान रहने को कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आप उस फाइल से अनजान हैं तो उसे तुरंत ओपन नहीं करें।
इस एडवाइजरी में बताया गया है कि जरा सी लापरवाही के चलते जल्दबाजी में मोबाइल या गैजेट्स पर एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो सकता है। स्कैम करने वालों ने इस नए जुगाड़ के जरिए लोगों के अकाउंट से लाखों रुपए उड़ा ले जा रहे हैं। कार्ड में ही मोबाइल को हैक करने वाले सॉफ्टवेयर को डाला जाता है। इस कारण कार्ड डाउनलोड होते है यूजर का मोबाइल हैक हो जाता है।
ये खतरनाक इसलिए भी है क्योंकि बिना ओटीपी के भी लोगों के अकाउंट खाली किया जा रहे हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर इस तरह के किसी भी फ्रॉड की जानकारी मिलती है तो इसकी शिकायत 1930 नंबर पर करें। जी हां स्कैमर इस नए जुगाड़ के जरिए आपका बैंक अकाउंट चुटकियों में खाली कर सकते हैं. वेडिंग कार्ड में हैकर्स पीडीएफ फॉर्मेट के भीतर छुपी हुई एपीके या दूसरी कोई हैकिंग सॉफ्टवेयर फाइल को लगाकर भेज सकते हैं। इस हैकिंग सॉफ्टवेयर के जरिए आपके मोबाइल या गैजेट पर कब्जा कर सकते हैं।