22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
24-Nov-2019 03:27 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां पुलिस ने जन अधिकार पार्टी के 'जन क्रांति मार्च' में लाठीचार्ज किया है. पप्पू यादव के समर्थकों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई है. कई समर्थकों को चोट लगी हैं. दर्जनों कार्यकर्ता लाठीचार्ज में घायल बताये जा रहे हैं. बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे.
जाप संरक्षक पप्पू यादव के नेतृत्व में इस मार्च का आयोजन किया गया था. प्रदर्शन के दौरान जाप कार्यकर्ता बेकाबू हो गए. जिनको कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. जब कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. सड़क पर जाम लग गया है. कई कार्यकर्ताओं ने इधर-उधर भागकर पुलिस से खुद को पिटने से बचाया.
जाप पार्टी की ओर से पहले से ही 'जन क्रांति मार्च' का आह्वान किया गया था. राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजभवन मार्च पर निकले थे. पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में झूठ और लूट की सरकार चल रही है. डबल इंजन की सरकार विकास के नाम पर सिर्फ जुमलाबाजी कर रही है.
पप्पू यादव ने कहा कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है. राज्य और केंद्र की सरकार साजिश के तहत देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है. शिक्षा के आभाव में युथ का फ्यूचर ख़राब हो रहा है. सूबे के मुख्यमंत्री को बेटियों की चिंता नहीं है. नीतीश कुमार को बलात्कार से ज्यादा हरियाली की चिंता है. उन्होंने पटना में भारी बारिश से मची तबाही को लेकर भी राज्य सरकार से जवाब मांगा.