ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अब जनतांत्रिक विकास पार्टी ने भी BPSC में OBC कटऑफ का मामला उठाया,...

अब जनतांत्रिक विकास पार्टी ने भी BPSC में OBC कटऑफ का मामला उठाया, आंदोलन की दी चेतावनी

21-Oct-2019 02:41 PM

PATNA : BPSC में OBC कटऑफ का मामला अब जनतांत्रिक विकास पार्टी ने भी उठाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने इसे संविधान से मिले आरक्षण के अधिकार को खत्म करने की साजिश बताया है. 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार में संविधान विरोधी एजेंडे को लागू कर OBC छात्रों के साथ हकमारी कर रहे हैं. BPSC में  OBC कैंडिडेट्स का कटऑफ ज्यादा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत हो रहा है. यह घोर अन्याय है. इससे नीतीश कुमार का OBC, दलित और पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर होता है.  


उन्होंने बिहार में सरकारी नौकरी में सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि बिहार के छात्रों के साथ राज्य सरकार ज्यादती कर रही है. झारखंड, यूपी में के साथ कई ऐसे राज्य हैं जहां सिर्फ और सिर्फ वहीं के छात्रों को नौकरी दी जा रही है, जिससे बिहार के युवा वंचित हो जा रहे हैं. यदि बिहार सरकार इन बातों पर ध्यान नहीं देती है तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी.