बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
11-Oct-2022 12:37 PM
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी दल जेडीयू ने साफ तौर पर कह दिया है कि अमित शाह के आने से जेडीयू की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह के बार-बार बिहार आने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूरी तरह से गोलबंद हो चुकी है, अमित शाह अगर नाक भी रगड़ लेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी के लोगों का जो मकसद है,उसमें उनको कोई कामयाबी नहीं मिलने वाली है। अमित शाह बिहार आ रहे हैं तो आएं, नाक भी रगड़ लेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार की जनता नीतीश कुमार के साथ पूरी तरह से गोलबंद है। इस गोलबंदी को देखकर विरोधी खेमे के लोग परेशान हैं और इसी हताशा में अमित शाह बिहार आ रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि अमित शाह को जिस तरह से लड़ना है लड़ लें। इंतजार करें अभी चुनाव आने वाला है। वो कही भी जाएं जेडीयू को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
वहीं बीजेपी नेता सुशील मोदी के यह कहने पर कि जेडीयू विधानसभा चुनाव करके देख ले, इसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सबको मालूम है कि लोकसभा का चुनाव पहले हैं और विधानसभा का चुनाव बाद में है। सुशील मोदी पहले लोकसभा का चुनाव हो जाने दें, उसके तुरंत बाद में विधानसभा का भी चुनाव कर दिया जाएगा।