पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
03-Jan-2022 01:22 PM
PATNA : नए साल 2022 के पहले साप्ताहिक जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को फरियादियों की शिकायतें सुन रहे हैं. दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है इसी दौरान आज 6 फरियादियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई. फरियादियों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर जनता दरबार में CM नीतीश उठ खड़े हुए.
दरअसल आज 6 फरियादियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई फरियादियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनता दरबार कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं. और इस बात की खबर अधिकारियों ने CM को आकर दी. तो नीतीश उठ खड़े हुए. इस दौरान वो अपने अधिकारीयों से गर्म पानी भी पीने के लिए मांगे. और इसके बाद से वो खड़े होकर बाकी फरियादियों की शिकायत सुनने लगे.
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले में भी खराश देखने को मिली है. जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री बार-बार गले में खराश की शिकायत कर रहे थे और उन्होंने अपने स्टाफ से गर्म पानी पिलाने के लिए भी कहा, मुख्यमंत्री खुद यह कहते नजर आए की गर्म पानी पिलाईये गले में दिक्कत है. पानी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत चाय भी मंगाई मुख्यमंत्री के गले में जो परेशानी थी. उसे जनता दरबार के लाइव के दौरान देखा जा सकता था.
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. इस बार भी कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही लोगों को इंट्री दी जा रही है.