जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
20-Mar-2020 08:09 AM
DELHI : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में यह अपील की थी कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कोरोना के खतरे को देखते हुए घर से बाहर ना निकलें। प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम का देश के सेलिब्रिटी जगत ने जोरदार स्वागत किया है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली तक पीएम मोदी के इस कदम का स्वागत कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने क्या है कि वह प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जनता कर्फ्यू की अपील का समर्थन करते हैं. अमिताभ बच्चन ने कहा है कि मैं उन देशवासियों की जमकर सराहना करता हूं जो इन विपरीत हालात में भी बिना थके काम कर रहे हैं. बिग बी ने कहा है कि एकजुट रहें. सुरक्षित रहें और सावधानी बरतें। वही फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने भी पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का स्वागत किया है. संजय दत्त ने कहा है कि हम सब संकल्प लेते हैं कि जनता कर्फ्यू का हिस्सा बनेंगे सुरक्षित रहने के लिए घर में ही रहने की अपील संजय दत्त ने अपने फैंस की है. फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने भी पीएम मोदी के इस अपील का समर्थन किया है जबकि शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस फैसले का मजाक उड़ाने वाले एक्यूजर को जवाब देते हुए लिखा है कि यह कोई बेवकूफी वाला कदम नहीं बल्कि भारतीयों को साथ लाने का मास्टरस्ट्रोक है. फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी पीएम मोदी के कदम का स्वागत किया है अनुपम खेर ने कहा है कि कठिन समय में समझदार आदमी रास्ता खोजता है और कायर बहाना. अक्षय कुमार, अजय देवगन, रितेश देशमुख जैसे अभिनेताओं ने भी पीएम मोदी के इस कदम का समर्थन किया है.
वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जनता कर्फ्यू के कदम की सराहना करते हुए कहा है कि हमें जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए. विराट कोहली के अलावे इशांत शर्मा, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों ने भी पीएम मोदी के अपील पर अपना समर्थन दिया है.