दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
11-Jul-2022 01:17 PM
PATNA : आज यानी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। भारत में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या सरकार के लिए चिंता का कारण बना रहता है। जनसंख्या नियंत्रण की जैसे ही बात आती है, इसे कहीं न कहीं धार्मिक रूप से जोड़कर देखा जाने लगता है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों पर निशाना साधा है।
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जनसंख्या में वृद्धि नहीं बल्कि विस्फोट हुआ है। हिंदुस्तान में खासतौर पर बिहार में अररिया और किशनगंज के इलाके में नर्क जैसी स्थिति बनी हुई है। हर जगह आदमी ही आदमी है। एनडीए की सरकार लगातार विकास का काम कर रही है। लेकिन, जिस तरीके से जनसंख्या बढ़ रहा है, उस हिसाब से विकास का काम भी कम पड़ रहा है। जब तक हर धर्म पर जनसँख्या कानून लागू नहीं होगा, लोगों को विकास का फायदा नहीं मिल पाएगा।
वहीं, नीरज कुमार बबलू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर कहा कि पीएम मोदी देवघर में एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए आएंगे। इसके बाद वे बिहार विधानसभा का सिंबल वटवृक्ष का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का फोकस बिहार में रहता है। हर बार बिहार को कुछ ना कुछ सौगात मिलती आ रही है। लगता है इस बार भी पीएम मोदी राज्य को कुछ न कुछ जरूर देकर जाएंगे।