ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / जानलेवा बनी गर्मी: बॉर्डर पर तैनात BSF का जवान शहीद, हीटस्ट्रोक से गई...

जानलेवा बनी गर्मी: बॉर्डर पर तैनात BSF का जवान शहीद, हीटस्ट्रोक से गई जान

27-May-2024 12:47 PM

By First Bihar

DESK: पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में एक तरफ जहां चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की जान लेने लगी है। भारत-पाकिस्तान के जैसलमेर सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान हीटस्ट्रोक के कारण शहीद हो गया।


शहीद जवान की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। अजय कुमार रविवार को सीमा चौकी भानु पर तैनात थे, जहां भीषण गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बीमार जवान को इलाज के लिए रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।


जवान के निधन के बाद अस्पताल परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 173 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पत की गई। शहीद के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से जोधपुर ले जाया जाएगा, जहां से उसे विमान से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी भेज दिया जाएगा।