मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
05-Apr-2022 12:24 PM
DESK : राजस्थान के चित्तौडगढ़ में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या के बाद से ही दहशत फैली हुई है। गुर्जर समाज में इसको लेकर आक्रोश है तो अन्य गैंग में खौफ। पुलिस को 15 हत्यारों की तलाश है। बदमाशों के पकड़ने पुलिस की टीमें ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं इस घटना के बाद देवा के समर्थक सड़क पर उतर आये हैं।
बता दें कि देवा गुर्जर की हत्या तब हुई जब वह अपने वाहनों की मरम्मत कराने के लिए आया था। साथ में उसके साथी भी थे, लेकिन कहीं आसपास चले गए थे। देवा गुर्जर सैलून की दुकान पर था। उसी दौरान 2 वाहनों में आए 10 से 15 लोगों ने हमला कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी झाबरमल यादव, सीआई राजाराम गुर्जर पहुंचे। अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद कोटा रैफर किया गया, जहां रास्ते में ही एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। कोटा निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सोमवार शाम को डॉन देवा गुर्जर की मौत की खबर फैलते ही उसके समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समर्थकों ने कोटा-रावतभाटा मार्ग पर पहले तो जाम लगा दिया। इसके बाद वहां से निकल रही दो रोडवेज बसों में समर्थकों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने बस के स्टॉफ व कुछ सवारियों से भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस का जाप्ता और नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। निगम की दमकलों ने आग पर काबू पाया। वहीं, जाम लगने से कोटा से रावतभाटा जाने वाले व रावतभाटा से कोटा आने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
कौन है देवा गुर्जर
मृतक देवा गुर्जर आरकेपुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर था और परमाणु बिजली घर में ठेकेदारी का काम करता था। किसी पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या हुई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि राजनीतिक रसूख के चलते देवा अपना दबदबा कायम करना चाहता था। देवा डॉन के नाम से सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाले देवा गुर्जर के खिलाफ कोटा और चित्तौडगढ़ के कई थानों में कई केस दर्ज हैं।
देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव था। देवा कई बार फेसबुक लाइव आकर आपत्तिजनक संदेश भी जारी किए थे। उसके यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं। नये नये वीडियो बनाने के लिये अक्सर अपने साथ के साथ एक कैमरामैन भी रखता था। सोशल मीडिया पर वह टशन में फोटो डालता था। इन फोटोज को उसके फॉलोअर वायरल करते थे। डॉन के फॉलोअर्स की संख्या अलग-अलग सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दो लाख से ज्यादा है।