Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट
26-May-2024 07:59 PM
By First Bihar
NALANDA : नालंदा में अंतिम चरण 1 जून को मतदान होने है। चुनाव में अब महज 5 दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में जी जान से लगी हुई है। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहारशरीफ पहुंचे जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में लोगों से वोट मांगा और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जेपी नड्डा जमकर बरसे।
नालंदा में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि नीतीश बाबू ने जंगल राज से लोगों को छुटकारा दिलाया लेकिन लालू यादव ने हत्या करने वाले और नरसंहार करने वाले और जमीन पर लाल झंडा गाड़कर जमीन कब्जा करने वाले माले को नालंदा का उम्मीदवार बनाया।
उन्होंने कहा कि नालंदा के लोगों को याद होगा कि 2003 के पहले 5 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलता था और यदि गलती से कोई निकल जाता था तो उसका अपहरण हो जाता था और फिरौती देकर छूट कर फिर घर आते थे। जेपी नड्डा ने नालंदा की जनता से पूछा कि क्या वो वही दिन फिर से देखना चाहते हैं। फिर से लालटेन जलाना चाहते है या मुफ्त में बिजली लेना चाहते है। हमलोग 5 साल के अंदर हर लोगों का बिजली बिल जीरो करने वाले हैं। JP नड्डा के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी इंडि गठबंधन पर जोरदार हमला बोला।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविरा को बिहार दौरे पर थे। जहानाबाद, आरा और नालंदा में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहानाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पहले आपने कमजोर सरकार देखी है। मजबूर और मजबूत सरकार में अंतर क्या होता है? मजबूर सरकार थी तो आतंकवादी इस देश में आतंक फैलाते हैं, तो मजबूर सरकार पाकिस्तान को डोजियर भेजती है। अब मजबूत सरकार है। जहां उरी, पुलवामा जैसी घटनाओं का जवाब हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर देते हैं।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट