बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
26-Mar-2020 06:31 PM
DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार कोरोना क्राइसिस में लोगों को आर्थिक मदद करने जा रही है. केंद्र सरकार ने 20 करोड़ महिला जन धन खाताधारकों को पैसा देने का एलान किया है. केंद्र सरकार अगले 3 महीने तक महिलाओं के जन धन खाता में 500-500 रुपये देने का एलान किया है.
इसके साथ ही 8 करोड़ महिलाओं को 3 महीने तक मुफ्त LPG रसोई गैस सिलेंडर देने का बड़ा फैसला सरकार ने लिया है. वित्त मंत्री ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि कोई गरीब भूखा न रहे, इसके लिए सरकार ने इंतजाम किए हैं. प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक मिलेगा. इसका फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा. इसके अलावा 1 किलो दाल भी दिया जाएगा.
लॉकडाउन से आम आदमी को राहत देने के लिए वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3 महीने तक LPG रसोई गैस सिलेंडर मुुफ्त देने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को तीन महीने तक फ्री सिलिंडर मिलेगा. इससे देश के 40 करोड़ रुपये परिवारों को फायदा पहुंचेगा. आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत ग्राहकों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है.
इस योजना में बदलाव का लाभ 1 अगस्त 2019 से जुड़ने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा. तेल कंपनियों ने जुलाई 2020 तक ईएमआई रिकवरी प्लान टालने का फैसला किया है. सरकार ने कई बड़े फैसले कोरोना से लड़ने के लिए लिया है. सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है, जो गरीब कल्याण योजना के तहत ये पैसा गरीबों के सीधे अकाउंट में भेजा जाएगा. जनधन योजना खाताधारकों के खाते में सीधे पैसे जाएंग.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...