बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
06-Nov-2024 03:13 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: छठ पूजा का खुमार अपने चरम पर है और इसी बीच जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि मिर्जागंज गांव में गरीबन साव के पुत्र भगवान साव उर्फ टुन्नी साव को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली पीड़ित के सीने में लगी है जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए।
यह ताजा घटना आज सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना सिकंदरा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर सिकंदरा SHO मिंटू कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।
सिकंदरा थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा टुन्नी साव को एक गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।
घायल युवक के परिजन द्वारा बताया गया है कि युवक के छाती में अभी गोली फंसी हुई है इसलिए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है फिलहाल स्थिति सामान्य है। छठ महापर्व के दौरान इस घटना से सिकंदरा थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...