Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
13-Sep-2023 04:56 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार के जमुई जिले में यातायात नियमों की खुल्लेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक बाइक पर ट्रिपल लोडिंग मना लेकिन यहां एक बाइक पर 5 लोग सवार होकर घुमते नजर आते हैं। इन्हें देखकर लोग भी हैरान हो गये। सबसे बड़ी बात यह है कि किसी भी युवक ने हेलमेट तक नहीं लगा रखा है। पांचों युवक अपनी जान को जोखिम में डालकर ऐसा करते दिखे। इस दौरान किसी ने इन युवकों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पांचों युवकों से जब पूछा गया कि क्यों जान जोखिम में डाल रहे हैं तो युवकों का कहना था कि अस्पताल से अपने एक रिश्तेदार को देखकर घर जा रहे हैं। जल्दी जाना था इसलिए एक ही बाइक पर 5 लोग सवार हो गए। सभी युवक सतगामा इलाके के रहने वाले है। इस संबंध में जमुई यातायात पुलिस प्रभारी सदाशिव कुमार ने बताया कि पांच युवकों के द्वारा एक ही बाईक पर सवार होकर सफर करने का वीडियो संज्ञान में आया है।
गाड़ी नंबर की पहचान कर ली गई है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस प्रभारी ने बताया कि सभी ट्रैफिक पुलिस के जवान को यह कहा गया है कि यदि इस तरह का वीडियो सामने आए तो सबसे पहले डायरी में गाड़ी का नंबर नोट करे। गाड़ी की पहचान होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जमुई मलयपुर स्टेशन रोड से गुजरते एक बाइक पर 5 युवकों को देखा गया था जब कुछ लोग वीडियो बना रहे थे तो सभी युवक अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे थे।



