ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

जमुई में वज्रपात से दो लोगों मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

जमुई में वज्रपात से दो लोगों मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

09-Sep-2023 08:45 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई जिले में देर शाम मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना सोनो प्रखंड क्षेत्र के भेलवमोहनपुर गांव की है। जहां बाजार से सामान लेकर लौट रहे दो लोग वज्रपात की चपेट में आ गये। दोनों की मौत मौके पर हो गयी। वहीं भूईयाडीह गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग ठनका गिरने से घायल हो गए। 


घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को सोनो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची सोनो थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


वही अस्पताल में भर्ती घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान पेरू यादव के 17 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार और सुकर यादव के 19 वर्षीय पुत्र निवास कुमार के रूप में हुई है। दोनों खैरा थाना क्षेत्र के निम नवादा पंचायत के केरी गांव के रहने वाले थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।