Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी
21-Dec-2020 01:38 PM
JAMUI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर जमुई जिले से सामने आ रही है, जहां शिक्षक के मर्डर के बाद काफी बवाल हो गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसवालों के ऊपर जानलेवा हमला किया है. पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है. ग्रामीणों ने सिर फोड़ दिया है. हालत को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है.
वारदात जमुई जिले के सिंकदरा थाना इलाके की है, जहां लोहंडा गांव के पास प्राइमरी स्कूल टीचर की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक शिक्षक की पहचान मकेसर यादव के रूप में की गई है. मृतक शिक्षक की डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काफी बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है. उन्होंने पुलिसवालों को भी मारा है. बताया जा रहा है कि लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की, जिसके कारण 2 पुलिसकर्मियों का सिर फट गया. पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटी है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं. डीएसपी मौके पर अभी पहुंच रहे हैं.