रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
21-Dec-2020 02:46 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : इस वक्त एक ताजा खबर जमुई जिले से सामने आ रही है, शिक्षक की हत्या के बाद हुए बवाल को लेकर डीएसपी ने सिकंदरा थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आपको बता दें कि शिक्षक के मर्डर के बाद काफी बवाल हो गया था. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसवालों के ऊपर जानलेवा हमला किया. इतना ही नहीं पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. ग्रामीणों ने उनका सिर फोड़ दिया.
वारदात जमुई जिले के सिंकदरा थाना इलाके की है, जहां लोहंडा गांव के पास प्राइमरी स्कूल टीचर की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक शिक्षक की पहचान मकेसर यादव के रूप में की गई है. मृतक शिक्षक की डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काफी बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है. उन्होंने पुलिसवालों को भी मारा है. बताया जा रहा है कि लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की, जिसके कारण 2 पुलिसकर्मियों का सिर फट गया. पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटी है.