बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Nov-2019 01:51 PM
By Gautam Kumar
JAMUI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है जमुई से जहां 14 साल के एक मासूम की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने चौकीदार के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के झाझा थाना इलाके की है. जहां बेलाटांड गांव में बदमाशों ने एक बच्चे की हत्या कर दी. मृतक बच्चे की पहचान बेलाटांड गांव के रहने वाले संजय यादव के बेटे सुभाष कुमार (14 ) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक संजय यादव और झाझा थाना के चौकीदार सज्जन यादव के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है. संजय ने बताया कि अहले सुबह उसका बेटा शौच के लिए घर से बाहर गया हुआ था. जहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि बच्चे की आवाज सुनकर जब वह पहुंचे तो चौकीदार सज्जन यादव के साथ प्रेम यादव और पुलन यादव समेत कई लोग थे. उन्होंने संजय के ऊपर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन मौके से वह अपनी जान बचाकर भाग निकले.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. झाझा थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने जमुई-झाझा मुख्य मार्ग को सोहजाना मोड़ के पास जाम किया था, लेकिन पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...