ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़, सेना की तरफ से ऑपरेशन जारी

अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़, सेना की तरफ से ऑपरेशन जारी

31-May-2020 09:16 AM

JAMMU : जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अनंतनाग के पोशकीरेरी इलाके में आज सुबह से यह मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को यह जानकारी मिली थी कि इस इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं लिहाजा पूरे इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन की शुरुआत की गई। 


अनंतनाग से आ रही खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने वहां आतंकियों को चारों तरफ से घेर रखा है और रुक रुककर फायरिंग हो रही है। खुफिया एजेंसियों के जरिए इनपुट मिला है कि इस इलाके में दो बड़े आतंकी छिपे हुए हैं। रक्षाबंधन है रविवार के तड़के ही इस इलाके की घेराबंदी कर दी और ऑपरेशन की शुरुआत कर दी है। 


इसके अलावे बारामुला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से भारी तादाद में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है इन तीनों की पहचान मुस्ताक अहमद मीर, मुशीर अहमद मीर और अतहर शमास के तौर पर हुई है. तीनों सोपोर के रहने वाले हैं. इस पूरी कार्रवाई को भारतीय सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 179 बटालियन ने सोपोर पुलिस के साथ मिलकर अंजाम दिया है।