बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Sep-2023 10:08 PM
By First Bihar
DESK: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 3 अफसर और एक जवान शहीद हो गए हैं। अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में 3 अफसर शहीद हो गये हैं। जिसमें सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक DSP शामिल हैं। वही राजौरी में सेना के एक जवान शहीद हो गये हैं। आर्मी के डॉग केंट की भी मौत हो गयी है। वही सेना के जवानों ने राजौरी में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
बुधवार को अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी जिसके जवाब में सेना के जवानों ने भी गोलियां दागी। इस मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए हैं। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद तीनों अफसरों को एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां इलाज के दौरान सभी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कर्नल और मेजर सेना की 19 आरआर से जुड़े थे। वही बीते मंगलवार को राजौरी में मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जवान शहीद हो गये। वही सेना के जवानों ने दो आतंकी को मार गिराया। राजौरी में सर्च ऑपरेशन के दौरान आर्मी के डॉग केंट की भी मौत हो गयी। अपने हैंडलर की जान बचाने के लिए केंट ने खुद की जिन्दगी दाव पर लगा दी थी। राजौरी में एनकाउंटर खत्म होने के बाद आज अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमें कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद हो गये।
जनरल वीके सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मेजर आशीष ढोंचक व पुलिस अधिकारी, डीएसपी हुमायूं भट्ट के शहीद होने की ह्रदय विदारक खबर प्राप्त होने से देश में शोक की लहर दौड़ गयी है। इस दुखद खबर से विचलित हूँ। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं तथा अनंतनाग के हमारे नायकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...