मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Sep-2024 06:32 PM
By First Bihar
DESK: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को होना है. दूसरे चरण में 26 सीटों पर चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले BJP के बड़े नेताओं ने रविवार को चुनाव प्रचार किया। धारा 370 को लेकर फारुख अब्दुला सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं पर भाजपा ने जमकर हमला बोला।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नौशेरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद के मुद्दे को लेकर जम्मू-कश्मीर के तीन खानदानों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से पूछा कि धारा 370 गया अच्छा हुआ या बुरा हुआ। फारूख अब्दुला कहते हैं कि हम धारा 370 वापस लाएंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अरे अब्दुला साहेब तीन पीढ़िया चली गयी और तीन ला दो अब धारा 370 को कोई वापस नहीं ला सकता।
सेना ने कहा कि यहां हमने बंकर बनाया है। अच्छा ही किया कभी कभार काम ही आएगा। लेकिन मैं कहता हूं की अब बंकरों की जरूरत नहीं है किसी की ताकत नहीं है गोली चलाने की। ऐसा करने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता। अगर वहां गलती से भी गोली आई तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। आज जम्मू और कश्मीर में हमारा तिरंगा शान से फहर रहा है। ये लोग कहते हैं कि हम शेख अब्दुला वाला ध्वज लाना चाहते हैं। क्या ऐसा करना करना चाहिए। फारुख साहब जितना जोड़ लगाना है लगा दो अब कश्मीर में फहरेगा तो हमारा तिरंगा ही फहरेगा।
अमित शाह ने कहा कि फारुख साहब और राहुल बाबा हम पाकिस्तान से वार्ता नहीं करेंगे। जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होता है पाकिस्तान से वार्ता करने के पक्ष में नहीं है। ये आतंकवादियों को फिर से जेल से मुक्त करना चाहते हैं। फारुक अब्दुला कहते हैं यहां आतंकवाद फैल जाएगा। नरेंद्र मोदी सरकार है आतंकवाद को पाताल जितना गहरा दफनाने का काम करेंगे। कोई आतंकवादी को जेल से मुक्त नहीं किया जाएगा। कोई पत्थरबाज को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा।