दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Oct-2021 07:29 AM
DESK : जम्मू कश्मीर घाटी में पांच भारतीय जवानों की शहादत का बदला पूरा हो गया है। शोपियां में चल रहे एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में जिन्हें ढेर किया गया उनमें एक आतंकी की पहचान गांदरबल के रहने वाले मुख्तार शाह के तौर पर हुई है। मुख्तार शाह ने ही पिछले दिनों बिहार के वीरेंद्र पासवान की हत्या की थी। वीरेंद्र पासवान रेहड़ी लगाने का काम करता था।
मुठभेड़ खत्म होने के बाद कश्मीर जोन कि पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक शोपियां में जिन तीन आतंकियों को मार गिराया गया वह लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुक रखते थे। मुख्तार शाह की पहचान कर ली गई है लेकिन बाकी के दो आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। इन आतंकियों के पास से भारी तादाद में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। इलाके में मुठभेड़ चल रहा था वहां अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
घाटी में एक बार फिर से आतंकी सिर उठा रहे हैं। आतंकियों के निशाने पर इससे ना केवल सुरक्षाबल है बल्कि आम लोगों को भी निशाना बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि सोमवार को पुंछ के सुरनकोट एलओसी से सटे इलाके में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की मुठभेड़ आतंकियों से हुई। जिसके बाद सेना के एक जेसीओ और 4 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान यह सभी शहीद भी हो गए। नायक सूबेदार जसविंदर सिंह जेसीओ थे और वह पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले थे। इसके अलावा पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले नायक मनदीप सिंह, पंजाब के रोपड़ जिले के रहने वाले सिपाही गज्जन सिंह, यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले सिपाही सरज सिंह और केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले सिपाही वैशाख एच इस मुठभेड़ में शहीद हुए थे लेकिन सेना ने कार्रवाई करते हुए अब तक इन आतंकियों को मार गिराया है।