Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
28-Jul-2021 09:21 AM
DESK : बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से बड़ी तबाही मची है। बादल फटने के कारण कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि शुरुआती दौर में 30 से 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा आज तड़के हुआ है। बादल फटने के कारण हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत बचाव का काम जारी है।
जम्मू कश्मीर से जुड़े अधिकारी के सूत्रों के मुताबिक बुधवार की तड़के तकरीबन 4 बजे किश्तवाड़ जिले के दच्चन इलाके में बादल फटने की घटना हुई। बादल होंजर गांव के ऊपर फटा। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों अभी लापता हैं।
बादल फटने की घटना के बाद इस पूरे इलाके में भारी तबाही मची है। मौसम खराब होने की वजह से मोबाइल फोन की कनेक्टिविटी नहीं है। जिस कारण ताजा अपडेट भी नहीं मिल पा रहा है। किश्तवाड़ जिले के एसएसपी के मुताबिक मलबे में से अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। अधिकारियों का मानना है कि जिस वक्त बादल फटा उस वक्त गांव में तकरीबन 30 से 40 लोग मौजूद थे। किश्तवाड जम्मू से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर है। यह दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है इसलिए बचाव कार्य में भी परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश से हालात खराब हुए हैं। उधर हिमाचल प्रदेश में भी बादल फटने की घटना हुई थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत और 10 लोगों के लापता होने की खबर है।