Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
28-Oct-2024 04:44 PM
By First Bihar
DESK: सेना के काफिले में शामिल एम्बुलेंस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया। दरअसल जम्मू के अखनूर सेक्टर के पास से सेना का काफिला गुजर रहा था तभी जवानों पर हमला किया गया जिसका करारा जवाब सुरक्षाबलों ने दिया।
सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस में मौजूद सेना के जवान बाल-बाल बच गये। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मी के गुलमर्ग में बीते दिनों 24 अक्टूबर को सेना की गाड़ी को आतंकियों ने निशाना बनाया था। बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 3 जवान और 2 पोर्टर की जान गई थी। गुलमर्ग के नागिन इलाके में सेना की गाड़ी बोटपाथरी से आ रही थी तभी आतंकियों ने 18 राष्ट्रीय राइफल्स की गाड़ी पर हमला बोला।
इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल में आतंकी हमला हुआ था जिसमें कश्मीर के डॉक्टर, MP के इंजीनियर और पंजाब-बिहार के 5 मजदूरों की जान गई थी। आतंकी हमले में मारे गए मजदूर केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इस घटना की जिम्मेदारी लश्कर के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। इस हमले में शामिल आतंकी की तस्वीर भी अब सामने आई थी। लगातार हो रहे आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कर्मी सर्च अभियान में अभी भी लगे हुए हैं।