मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Nov-2024 06:22 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां किश्तवाड़ा में सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में सेना के एक जेसीओ शहीद हो गए हैं जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, शनिवार की शाम से ही जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला, श्रीनगर और किश्तवाड़ में तीन जगहों पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। घाटी में बीते 48 घंटे के भीतर इस दौरान मुठभेड़ की तीन घटनाएं हुई है। किश्तवाड़ में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं जबकि एक जेसीओ शहीद हो गए हैं। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकवादियों को घेर लिया है।
किश्तवाड़ा में हुए मुठभेड़ के दौरान पैरा स्पेशल फोर्स के जेसीओ राकेश कुमार शहीद हुए हैं। घायल हुए अन्य तीनों जवानों की हालत स्थित बताई जा रही है। श्रीनगर शहर की पूर्वी सीमा पर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि तीन से चार आतंकवादी वहां छीपे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।