ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / घाटी में सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम से हमला, आतंकियों को मार गिराए जाने...

घाटी में सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम से हमला, आतंकियों को मार गिराए जाने से है बौखलाहट

23-Oct-2019 12:35 PM

JAMMU KASHMIR : कश्मीर  से इस वक्त की ताजा खबर आ रही है जहां श्रीनगर के बटमालू इलाके में सुरक्षाबलों के ऊपर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। सुरक्षाबलों पर हमला आतंकियों ने घात लगाकर किया है। बटमालू स्थित टैटू ग्राउंड के पास पेट्रोलिंग कर रहे हैं सुरक्षाबलों पर यह हमला किया गया है हालांकि इसमें किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 


मंगलवार को पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकियों को मार गिराया था जिसके बाद से आतंकी संगठनों के बीच बौखलाहट है। अवंतीपुरा में मुठभेड़ के दौरान अंसार गजवत उल हिंद के चीफ हमीद ललहारी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। हमीद पुलवामा और शोपियां हमले में शामिल था। 


मंगलवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हमीद के साथ दो अन्य आतंकियों को भी ठिकाने लगाया नावेद भट्ट और जुनैत नाम के यह आतंकी हाल के दिनों में कई गतिविधियों में शामिल थे। इन सभी के पास से सुरक्षाबलों ने एके 47 बरामद भी बरामद की है.