बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
27-Jun-2021 08:52 AM
DESK : घाटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू एयरपोर्ट परिसर में धमाका हुआ है। एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में 5 मिनट के अंदर दो बड़े धमाके हुए हैं। बेहद कड़े सुरक्षा इलाके वाले जम्मू एयरपोर्ट परिसर में धमाके के बाद हड़कंप मच गया है। ब्लास्ट के बाद पुलिस से लेकर बम डिस्पोजल स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है।
जम्मू एयरपोर्ट स्थित एक टेक्निकल एरिया में धमाके के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ब्लास्ट किस वजह से हुआ इसके लिए फिलहाल अधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट रात के तकरीबन 1:40 बजे हुआ।
ऐसे धमाके की खबर मिलने के बाद जांच एजेंसियां लगातार एक्शन में नजर आ रही हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट नमूने जुटा रहे हैं और इस बात की छानबीन की जा रही है कि आखिर ब्लास्ट कैसे हुआ। जम्मू कश्मीर में लगातार राजनीतिक गतिविधियां पहले से तेज हुई है लेकिन धारा 370 खत्म होने के बाद आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगी है। ऐसे में अगर जम्मू एयरपोर्ट के अंदर हुई इस ब्लास्ट का कनेक्शन आतंकी संगठनों से जुड़ता है तो वाकई यह चिंता वाली खबर है।